आईपीएल 2025: वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल में कदम रखने की तैयारी, राजस्थान रॉयल्स से मिली बड़ी डील।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। पिछले सीजन में कोलकाता ने आईपीएल का खिताब जीता था। राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 23 मार्च को होगा, जिसमें उनका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। राजस्थान ने हाल ही में मेगा ऑक्शन में 13 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को खरीदा है। वैभव कम उम्र में ही शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के लिए कई मैचों में अच्छा खेल दिखाया है। एक मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों में शतक जड़ा था। इसके अलावा, अंडर-19 एशिया कप 2024 में भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्धशतक बनाया था। इस मैच में उन्होंने 36 गेंदों में 67 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के मेगा ऑक्शन में सबसे कम उम्र के करोड़पति बने। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। राजस्थान की टीम ने वैभव पर काफी समय से नजर रखी थी। वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने के साथ एक और मैच में तिहरा शतक भी लगाया था। उन्होंने बिहार के अंडर-19 टूर्नामेंट में नाबाद 332 रन बनाए थे।
















































































Leave Your Message