ओरी और उसके दोस्तों पर कटरा होटल में शराब पीने का आरोप, धार्मिक स्थल के नियमों का उल्लंघन करने पर कटरा पुलिस ने दर्ज किया केस।
कटरा पुलिस ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरी और उसके आठ दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई होटल कटरा मैरियट रिजॉर्ट एंड स्पा में ठहरे इन लोगों के खिलाफ की गई है। होटल प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पी/एस कटरा ने एफआईआर संख्या 72/25 दर्ज की। मामला 15 मार्च को एक तस्वीर के वायरल होने के बाद सामने आया, जिसमें ओरी और उसके दोस्त एक निजी होटल में पार्टी करते हुए नजर आ रहे थे। तस्वीर में शराब की बोतल टेबल पर रखी हुई थी। होटल कटरा मैरियट रिजॉर्ट एंड स्पा में ठहरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरहान अवत्रामणि (ओरी) और उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 15 मार्च को होटल में हुए एक पार्टी के दौरान इन सभी ने शराब पी, जबकि होटल के प्रबंधक ने उन्हें चेतावनी दी थी कि कॉटेज सुइट में शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है, क्योंकि वैष्णो देवी तीर्थ स्थान पर यह सख्त वर्जित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रियासी ने दोषियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की। टीम के प्रमुख परमवीर सिंह (जेकेपीएस) होंगे, और पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और थानेदार कटरा की देखरेख में कार्रवाई की जाएगी। यह कदम धार्मिक स्थलों पर नशीली दवाओं या शराब के सेवन को रोकने और आम जनता की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए उठाया गया है।
एसएसपी रियासी ने दोषियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने कानून का उल्लंघन किया है, उनके लिए कोई जगह नहीं है। विशेष रूप से ड्रग्स या शराब का सेवन करके शांति को बाधित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन दोषियों से कड़ाई से निपटा जाएगा।
















































































Leave Your Message