नीतीश से बिहार अब संभल नहीं रहा है", आरजेडी ने आरोप लगाकर 20 साल के अपराधों के आंकड़े किए पेश। 

बिहार में पुलिस पर हो रहे लगातार हमले नीतीश सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। पिछले 10 दिनों में 7 हमले हुए हैं, जिनमें दो एएसआई रैंक के अधिकारी अपनी जान गंवा चुके हैं और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर हो रहे हमलों से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कानून-व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसके बाद आरजेडी ने इस पर अपना बयान दिया।

लॉ एंड आर्डर को लेकर हुई समीक्षा बैठक पर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, "समीक्षा तो नीतीश कुमार की होनी चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री पूरी तरह से अचेत हो गए हैं। उनकी स्थिति अब शासन चलाने के लायक नहीं रही। बिहार में अपराधियों का तांडव बढ़ गया है और लोग डर के साये में जी रहे हैं। पुलिसकर्मियों की पिटाई हो रही है। बिहार में अब कोई कानून का राज नहीं है, यहां अपराधी राज चल रहा है। 14 करोड़ लोग इस असमर्थ हाथों में सुरक्षित नहीं हैं। बिहार इन दिनों बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार के 20 साल के शासन में 60,000 हत्याएं हो चुकी हैं। इसका मतलब है हर महीने औसतन 250 से ज्यादा हत्याएं हो रही हैं। 25,000 रेप और गैंगरेप की घटनाएं हुई हैं, जो हर महीने लगभग 150 होती हैं। फिर कहां है कानून का राज? सिस्टम ने पूरी तरह से अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। नीतीश कुमार बीजेपी के सामने झुक गए हैं, और फिर कहते हैं कि कानून व्यवस्था पर समीक्षा हो।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स