गाजा पर इजरायली हमले से भारी तबाही, 70 से ज्यादा लोगों की हुई मौत। 

इजरायली सेना ने गाजा पर महाविनाशकारी हमला किया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह हमला बुधवार रात से शुरू होकर बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रहा। चिकित्सकों के अनुसार, हमले में गाजा के दक्षिणी क्षेत्रों जैसे खान यूनिस और रफा, और उत्तरी शहर बेत लाहिया में स्थित मकानों को निशाना बनाया गया। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में 70 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, हालांकि कुल मौतों की संख्या अभी तक घोषित नहीं की गई है .इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम एक हफ्ते पहले टूट चुका था, और इसके बाद से इजरायली सेना गाजा पर लगातार हमले कर रही है। 3 दिन पहले भी गाजा पर बड़ा हमला हुआ, जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमास से बंधकों की रिहाई नहीं होने पर नाराज हो गए और अपनी सेना को फिर से बड़े हमले करने का आदेश दिया। इसके बाद इजरायली सेना ने उत्तरी और दक्षिणी गाजा में जमीनी अभियान भी शुरू कर दिया है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स