बीजेपी ने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया, लेकिन क्यों नहीं हुआ पूरा? आतिशी ने सीएम से पूछा सवाल!
दिल्ली में बीजेपी सरकार को बने एक महीना पूरा हो गया है। बीजेपी सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए खुश है, जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन वह अभी तक पूरा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह वादा पहली कैबिनेट में पास होगा और 8 मार्च तक पैसे मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। रजिस्ट्रेशन तक शुरू नहीं हुआ और सरकार ने इस मुद्दे पर चार मंत्रियों की एक कमेटी बना दी है, जो सिर्फ दिखावा लगती है। आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने जनहित से जुड़ी कई योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया है और इन योजनाओं का राजनीतिक लाभ लेने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। विपक्षी पार्टी ने यह भी कहा कि बीजेपी केवल मीडिया की खबरों और विज्ञापनों के जरिए अपनी उपलब्धियों का प्रचार कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा।
आतिशी ने कहा कि मैं बीजेपी की दिल्ली सरकार से चार सवाल पूछना चाहती हूं-
1 - क्या बीजेपी की दिल्ली सरकार 18 साल से ज़्यादा की 48 लाख महिलाओं को 2500 देगी या इतनी शर्तें लगा देंगे कि एक फ़ीसदी महिलाओं को भी इसका फ़ायदा नहीं मिलेगा।
2 - कमेटी बने हुए 12 दिन हो गए, आपको AAP और केजरीवाल को गाली देने का समय तो मिलता है लेकिन आपने महिलाओं के लिए कोई फैसला नहीं लिया, आपकी कमेटी क्या कर रही है?
3 - 2500 प्रति महीने का रजिस्ट्रेशन किस तारीख से शुरू होगा?
4 - किस तारीख को महिलाओं के खाते में 2500 आएंगे?
आयुष्मान योजना का MoU टलने पर आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "सुबह से रात तक वे अरविंद केजरीवाल और AAP को गाली देते हैं। पिछला पूरा सत्र इसी में निकाला, लेकिन सरकार ने कोई विजन या एक्शन प्लान नहीं रखा।" उन्होंने दिल्ली बजट सत्र पर भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादा किया था, हम चाहते हैं कि दिल्ली के बजट में उसके लिए प्रावधान हो। बता दें कि रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।















































































Leave Your Message