IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार भिड़ंत, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की ओर कदम।
IPL 2025 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद, 23 मार्च को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दोपहर 3:30 बजे होगा, जबकि दूसरा मैच शाम 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा पर सभी की निगाहें होंगी। रोहित शर्मा IPL में अपने 258वें मैच में खेलेंगे, जिससे वह दिनेश कार्तिक को पछाड़कर IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिन्होंने 264 मैच खेले हैं। दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा दोनों के नाम 257 मैच हैं। रोहित शर्मा एक और मैच खेलने के बाद इस सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।
IPLइतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
1 महेंद्र सिंह धोनी- 264
2 दिनेश कार्तिक- 257
3 रोहित शर्मा- 257
4 विराट कोहली- 252
5 रवींद्र जडेजा- 240
6 शिखर धवन- 222
रोहित शर्मा IPL के इतिहास में दूसरा सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने के करीब हैं। चेन्नई के खिलाफ मैच में अगर वह एक चौका मारने में सफल रहते हैं, तो वह IPL में अपने 600 चौके पूरे कर लेंगे। ऐसा करने के बाद वह IPL में 600 चौके लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है, जबकि विराट कोहली और डेविड वॉर्नर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अब रोहित शर्मा सिर्फ एक चौके की दूरी पर हैं इस खास लिस्ट में शामिल होने के लिए।
IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज:
1. शिखर धवन – 768 चौके
2. विराट कोहली – 705 चौके
3. डेविड वॉर्नर – 663 चौके
4. रोहित शर्मा – 599 चौके
5. सुरेश रैना – 506 चौके
















































































Leave Your Message