दिल्ली कैपिटल्स का जबरदस्त जीत, लखनऊ को मात देकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंची।
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में शानदार शुरुआत की है, अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हराया। लखनऊ ने दिल्ली के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे दिल्ली ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि लखनऊ पहली हार के साथ सातवें पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने-अपने मैच जीतने में सफलता पाई है, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर हैदराबाद टॉप पर है (+2.200), बैंगलोर दूसरे नंबर पर है (+2.137), और सीएसके तीसरे नंबर पर है (+0.493)। दिल्ली का नेट रन रेट +0.371 है, जिससे वह चौथे स्थान पर है।
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ-साथ मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को भी अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते ये टीमें पॉइंट्स टेबल में निचले स्थानों पर हैं। लखनऊ सातवें, मुंबई आठवें, केकेआर नौवें और राजस्थान दसवें पायदान पर हैं, जबकि राजस्थान का नेट रन रेट -2.200 है। गुजरात टाइटंस और पंजाब ने अभी तक अपना कोई मैच नहीं खेला है। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श (72 रन) और निकलोस पूरन (75 रन) की शानदार पारियों के साथ 210 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली के आशुतोष शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाये, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी शानदार पारी की बदौलत दिल्ली ने एक विकेट से मैच जीत लिया।
















































































Leave Your Message