WEATHER UPDATE TODAY: दिल्ली में घना कोहरा, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गिरेगा पारा।

Weather Update Today: दिल्ली में घना कोहरा, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में  गिरेगा  पारा।  

देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है. राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु और केरल में आज यानी मंगलवार (19 दिसंबर) को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है तो वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 
दिल्ली के एक्यूआई की बात करें तो सोमवार को यहां 330 एक्यूआई रहा, जो कि 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब‘, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स