मध्य प्रदेश कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट: 92.70% पास प्रतिशत के साथ लड़कियों ने मारी बाजी।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। छात्र और उनके माता-पिता अब रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट या डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं। इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च तक हुई थीं। कक्षा 5 का पास प्रतिशत 92.70% रहा, जो पिछले साल से 2% ज्यादा है। कक्षा 8 का पास प्रतिशत 90.02% रहा, जो पिछले साल से 3% ज्यादा है। इस बार लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया। कक्षा 5 में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.12% था, जबकि लड़कों का 91.38% था। कक्षा 8 में भी लड़कियों का प्रतिशत 91.72% था, जबकि लड़कों का 88.41% था। कक्षा 5 में शहडोल और डिंडोरी जिले ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि कक्षा 8 में इंदौर और नरसिंहपुर जिले टॉप पर रहे।
कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट
* पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
* फिर होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
* अब यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालें।
* इसके बाद रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
* अंत में स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
















































































Leave Your Message