ईद के दिन पुलिस और नमाजियों के बीच टकराव, छह लोग हुए घायल मेरठ और मुरादाबाद का है विवाद।
ईद के मौके पर आज सुबह से मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास में तनाव की खबर सामने आई है। यहां बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पथराव और मारपीट हुई और गोली चली। इस बवाल में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें एक व्यक्ति को गोली भी लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक दोनों पक्षों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। जानी थाना एसओ के मुताबिक, तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ईद के मौके पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में कई घटनाएं देखने को मिलीं। हापुड़ में ईद की नमाज के दौरान पुलिस और नमाजियों के बीच बहस हुई। पुलिस ने ईदगाह में बैरिकेडिंग कर नमाज पढ़ने की व्यवस्था की थी, जिसके बाद जगह भरने पर पुलिस ने नमाजियों को रोका, जिससे वे नाराज हो गए थे। हालांकि, पुलिस की समझाइश पर नमाजी वापस लौट गए। सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद कुछ नमाजियों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया और हाथ पर काली पट्टी बांधी। वहीं, मुरादाबाद में नमाज के दौरान पुलिस और अकीकतमंदों के बीच टकराव हुआ। मुरादाबाद पुलिस ने खुद अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए बुलाया, यहां तक कि माइक से यह कहा गया कि नमाज शुरू होने में कुछ ही मिनटों का समय बचा है, इसलिए जल्दी आएं। इसके बाद, पुलिस और वालंटियरों के प्रयास से नमाजी गलियों से ईदगाह की ओर भागते नजर आए।















































































Leave Your Message