लिप कैंसर: क्या है इसके कारण, किस प्रकार से लक्षण दिखते हैं और इसे ठीक करने के लिए कौन से उपचार विकल्प उपलब्ध है।

कैंसर एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है, जो शरीर के विभिन्न अंगों में हो सकता है। इनमें से एक है लिप कैंसर, जो होंठों पर होने वाला एक प्रकार का ओरल कैंसर (Oral Cancer) है। लिप कैंसर या होंठों का कैंसर, होंठों की बाहरी त्वचा, अंदरूनी हिस्से या निचले हिस्से में हो सकता है। यह बीमारी मुख्य रूप से धूम्रपान, तंबाकू सेवन और सूर्य की हानिकारक किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से उत्पन्न होती है। लिप कैंसर के और भी कई कारण हो सकते हैं, जिनमें बुरी आदतें, जैसे अत्यधिक शराब पीना, गलत खानपान, शरीर में विटामिन की कमी और कुछ जीन की भी भूमिका हो सकती है। यह बीमारी अगर जल्दी पहचान ली जाए तो इसका इलाज संभव है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह स्थिति को और गंभीर बना सकता है। 

लिप कैंसर के शुरुआती लक्षण:
1. होंठों पर सफेद या लाल धब्बे होना।
2. होंठों पर घाव या सूजन का होना, जो जल्दी ठीक नहीं होता।
3. होंठों के आसपास या मुंह के अंदर दर्द या घाव का महसूस होना।
4. खाने, पीने या बोलने में तकलीफ महसूस होना।
5. होंठों में कोई गांठ या उभार दिखाई देना।

लिप कैंसर का इलाज कैसे होता है
1. अगर लिप कैंसर का जल्द पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है। 
2. सर्जरी से कैंसर वाले टिश्यू को हटायाजाता है। 
3. रेडिएशन थेरेपी से कैंसर कोशिकाओं को नष्ट किया जाता है। 
4. कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने के लिए दवाइयों और कीमोथेरेपी की जा सकती है। 
5. टार्गेटेड थेरेपी में कैंसर कोशिकाओं पर विशेष तौर से अटैक करने वाली दवाइयों का इस्तेमाल किया जाता है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स