IPL में बवाल और शादी का सवाल! शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी। 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल न सिर्फ अपने खेल, बल्कि अपने लुक्स और रिलेशनशिप अफवाहों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। युवा, टैलेंटेड और चार्मिंग गिल खासतौर पर महिला फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच से पहले टॉस के दौरान कॉमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने गिल से हल्के-फुल्के अंदाज़ में पूछ लिया, "अच्छे लग रहे हो, क्या शादी का कोई प्लान है? इस पर गिल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "नहीं, अभी ऐसा कुछ प्लान नहीं है। हालांकि, शुभमन गिल ने अब तक यह साफ नहीं किया कि वो इस समय किसी को डेट कर रहे हैं या नहीं, लेकिन टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ उनका नाम जुड़ता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवनीत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में भारत का मैच देखते हुए देखा गया था, जिससे अफवाहों को और हवा मिल गई। इससे पहले भी शुभमन का नाम सारा अली खान और सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ चुका है, लेकिन अब तक किसी भी रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। टीम ने अब तक 7 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया है। बैटिंग में साई सुदर्शन का बोलबाला है, जिन्होंने 8 मैचों में 417 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की है, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाज़ी में प्रसिद्ध कृष्णा छाए हुए हैं, जो 14 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। गुजरात टाइटंस इस सीजन बैट और बॉल दोनों से IPL में बवाल मचा रही है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स