हाई-फाई या हाई-हिट? उबैद शाह के जश्न ने मचा दी सोशल मीडिया पर हलचल!

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के एक रोमांचक मैच में लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच 22 अप्रैल को मुकाबला हुआ। इस मैच में मुल्तान सुल्तान के गेंदबाज उबैद शाह ने विकेट लेने का जश्न मनाते हुए अपने ही टीम के विकेटकीपर को चोटिल कर दिया। उनका यह अजीब जश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और फैंस ने इस घटना पर मजाक उड़ाया। मुल्तान सुल्तान के गेंदबाज उबैद शाह ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर सैम बिलिंग्स को आउट किया। इस विकेट का जश्न मनाते हुए उबैद शाह ने अपने विकेटकीपर उस्मान खान को हाई-फाई देने की कोशिश की, लेकिन वे इतना जोश में थे कि गलती से उनके सिर पर हाथ मार बैठे। इससे उस्मान खान को थोड़ी चोट आई, लेकिन वह जल्द ही ठीक हो गए और खेल में वापस लौट आए। 

उबैद शाह ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की, 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके, जिनमें फखर जमान, डेरिल मिचेल और सैम बिलिंग्स शामिल थे। उनकी गेंदबाजी की बदौलत मुल्तान सुल्तान ने मैच जीतने में सफलता पाई। मैच में मुल्तान सुल्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। यासिर खान ने 87 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में लाहौर कलंदर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 195 रन ही बना पाई। सिकंदर रजा ने 27 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स