हिटमैन की धमाकेदार वापसी: रोहित शर्मा ने रचा T20 में 8000 रन का इतिहास।
बई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने कुल 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। अर्धशतक लगाते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट के जीते हुए मैचों में 8000 रन पूरे कर लिए हैं। वह टी20 क्रिकेट के जीते हुए मैचों में 8000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले ऐसा कोई भी नहीं कर पाया था। उन्होंने टी20 क्रिकेट के जीते हुए मैचों में कुल 8056 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा ने पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था, तब उन्होंने 45 गेंदों में 76 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित को प्लेयर ऑफ द मै अवॉर्ड भी मिला था। अब आईपीएल में 9 साल बाद ऐसा हुआ है कि जब रोहित शर्मा ने लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाए हों। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाए थे। उस सीजन उन्होंने केकेआर के खिलाफ 68 रन और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ 85 रनों की पारी खेली थी।
रोहित शर्मा साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 265 मैचों में कुल 6856 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 45 अर्धशतक निकले हैं। वह आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। सिर्फ हेनरिक क्लासेन ने 71 रनों की पारी खेली और इसी वजह से टीम 100 रनों के पार पहुंच पाई। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 143 रन बनाए। इसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने दमदार अर्धशतक लगाया। सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 40 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
















































































Leave Your Message