कैविटी और दांत के दर्द को कम करने के घरेलू उपाय, जिससे आप पाएंगे लंबे समय तक राहत।
दांतों की सही देखभाल न करने पर कैविटी यानी सड़न की समस्या हो सकती है, जिसे आमतौर पर "दांत में कीड़ा लगना" कहा जाता है। आजकल की खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा मीठा और जंक फूड खाने की आदतों के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक यह परेशानी आम हो गई है। दांतों पर जमा बैक्टीरिया एसिड बनाते हैं, जो धीरे-धीरे दांतों की परत को नुकसान पहुंचाते हैं और फिर दर्द, सड़न और दांत टूटने तक की नौबत आ जाती है। अगर समय रहते इलाज न हो तो ये कैविटी और बढ़ सकती है और रूट कैनाल या दांत निकालने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, शुरुआत में कुछ घरेलू उपायों और अच्छी डेंटल हाइजीन से इस समस्या को रोका या कम किया जा सकता है। नियमित ब्रशिंग, माउथवॉश और मीठे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।
दांत में कीड़ा हटाने के असरदार घरेलू उपाय,
1. लौंग का तेल – दर्द और संक्रमण से राहत के लिए प्रभावित दांत पर लगाएं।
2 .नमक + सरसों का तेल – मसूड़ों की मालिश करें, सूजन और बैक्टीरिया कम होंगे।
3 . हल्दी + नारियल तेल – संक्रमण रोकने और दांतों को मजबूत बनाने में मददगार।
4 . गुनगुना नमक पानी से कुल्ला – मुंह के बैक्टीरिया खत्म करने में असरदार।
5 . नीम की दातून – एंटीबैक्टीरियल गुणों से दांतों की सफाई और मजबूती।
6 . सेब का सिरका – दिन में एक बार कुल्ला करने से बैक्टीरिया कम होते हैं।
7. तेल खींचना – नारियल तेल से कुल्ला करने पर मुंह के टॉक्सिन्स दूर होते हैं।
















































































Leave Your Message