पाकिस्तान: लाहौर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त विमान में लगी आग।
पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जब पाकिस्तान सेना का एक विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग करते समय विमान के टायर में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनज़र एयरपोर्ट की सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और पूरे एयरपोर्ट परिसर की निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना के तुरंत बाद पाकिस्तानी सेना ने एयरपोर्ट का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और स्थिति को संभाल लिया गया है। हालांकि किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन पूरे एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच के आदेश दिए गए हैं। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब पाकिस्तान में पहले ही आंतरिक अस्थिरता और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
















































































Leave Your Message