बलोचिस्तान में BLA का बड़ा हमला: पाक सेना को भारी नुकसान, 10 सैनिक ढेर। 

बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बार फिर पाकिस्तान सेना को सीधा निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बलोच स्वतंत्रता सेनानियों ने एक सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और एक सैन्य वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गया। यह हमला बलोचिस्तान के अशांत इलाकों में बढ़ते प्रतिरोध का एक और संकेत है।

हमले के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती कर दी गई है। पाक सेना ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। BLA ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें हमले के दौरान विस्फोट और गोलियों की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं। संगठन ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि बलोच जनता की मांगों को अनदेखा किया गया, तो आने वाले दिनों में हमले और भी बड़े पैमाने पर होंगे। इस घटना के बाद पाकिस्तान की राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व पर दबाव बढ़ गया है। देश में पहले से ही आंतरिक राजनीतिक संकट, आर्थिक मंदी और आतंकवादी गतिविधियों की मार झेल रही सरकार के लिए यह एक और गहरा झटका है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि स्थिति पर तुरंत नियंत्रण नहीं पाया गया, तो पाकिस्तान को अंदरूनी गृह युद्ध जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स