राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन' को पद्मश्री से नवाजा, 14 साल की सेवा और 765 विकेट का मिला सम्मान। 

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 139 लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित किया गया था, जिनमें से 71 को 28 अप्रैल को सम्मानित किया गया। BCCI ने भी अश्विन को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें राष्ट्रपति से पुरस्कार लेते देखा जा सकता है। BCCI ने लिखा कि यह सम्मान अश्विन की उपलब्धियों और उनके बेहतरीन क्रिकेट करियर का प्रतीक है।

गौर करने वाली बात यह है कि आर. अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने गाबा टेस्ट के खत्म होते ही अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। अश्विन ने करीब 14 वर्षों तक टीम इंडिया की सेवा करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 765 विकेट चटकाए। उनके नाम 537 टेस्ट, 156 वनडे, और 72 टी20 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। अश्विन 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे। उन्होंने अपने शानदार करियर का अंत अनिल कुंबले के बाद भारत के लिए सभी फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के रूप में किया।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स