8 मई को है मोहिनी एकादशी: जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत का महत्व।
मोहिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ उपवास रखकर श्रीहरि नारायण की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह पावन व्रत रखा जाता है, जिसे मोहिनी एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मोहिनी एकादशी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त:
व्रत की तिथि: 8 मई 2025 (गुरुवार)
एकादशी तिथि का प्रारंभ: 7 मई 2025 को सुबह 10:19 बजे
एकादशी तिथि का समापन: 8 मई 2025 को दोपहर 12:29 बजे
व्रत पारण तिथि: 9 मई 2025
पारण का शुभ समय: सुबह 6:06 बजे से 8:42 बजे तक
मोहिनी एकादशी से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला, तब असुरों ने अमृत कलश छीन लिया। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर असुरों को मोहित किया और अमृत देवताओं को सौंप दिया, जिससे वे अमर हो गए। यही कारण है कि इस एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है और इसका विशेष धार्मिक महत्व है।
पूजा विधान
मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र, फूल, पीली मिठाई और फल अर्पित करें। पूजा में तुलसी पत्र अवश्य शामिल करें, लेकिन ध्यान रखें कि तुलसी एकादशी से एक दिन पहले ही तोड़ ली जाए, क्योंकि एकादशी के दिन तुलसी को छूना वर्जित माना गया है।इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
















































































Leave Your Message