सरकारी स्कूलों के नाम पर लूट? ACB का बड़ा एक्शन — सिसोदिया और जैन पर ₹2000 करोड़ के क्लासरूम घोटाले का आरोप!
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण से जुड़े लगभग ₹2,000 करोड़ के कथित भ्रष्टाचार घोटाले में केस दर्ज किया है। यह मामला 12,748 कक्षाओं और संबंधित इमारतों के निर्माण से जुड़ा है। ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई की। एजेंसी के अनुसार, परियोजना में भारी अनियमितताएं पाई गईं, लागत बढ़ी, और तय समय सीमा में कोई भी कार्य पूरा नहीं हुआ।
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक बड़े घोटाले का केस दर्ज किया है। यह मामला दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा बनाने से जुड़ा है। आरोप है कि इन्होंने बिना सही प्रक्रिया अपनाए सलाहकारों और वास्तुकारों की नियुक्ति की, जिससे खर्च बहुत ज्यादा बढ़ गया। बताया गया है कि क्लासरूम बनाने में तय लागत से लगभग 5 गुना ज्यादा पैसा खर्च किया गया। 34 ठेकेदारों को काम दिया गया, जिनमें से कई का संबंध आप पार्टी से था। इसके अलावा, सीवीसी (CVC) की रिपोर्ट को तीन साल तक दबाकर रखा गया और काम तय समय (जून 2016) तक पूरा नहीं हुआ। कॉन्ट्रैक्ट की असली लागत भी बाद में काफी बढ़ा दी गई। मनीष सिसोदिया पहले से ही दिल्ली की शराब नीति मामले में CBI और ED की जांच का सामना कर रहे हैं, और सत्येंद्र जैन को पहले मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल मामले की और जानकारी का इंतज़ार है।















































































Leave Your Message