जानवरों से इंसानों में फैल रहा H5N1 वायरस, अमेरिका में तेजी से फैलाव ने बढ़ाई वैश्विक चिंता।

H5N1 एक खतरनाक एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है, जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है। यह मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है, लेकिन हाल के मामलों में यह मवेशियों और इंसानों तक भी फैल रहा है। अमेरिका में इसके तेजी से फैलने की खबरों ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। ग्लोबल वायरस नेटवर्क और LANCET की रिपोर्ट के अनुसार, यह वायरस महामारी का रूप ले सकता है, क्योंकि अब तक 995 से ज्यादा गायों और कम से कम 70 इंसानों में इसका संक्रमण पाया गया है। यह वायरस संक्रमित पक्षियों के मल, थूक, पंख या अधपके मांस के ज़रिए फैलता है।

H5N1 वायरस पहली बार 1996 में चीन के गीज़ में पाया गया था और बाद में मुर्गियों से होते हुए इंसानों में फैला। यह इंसानों में आसानी से नहीं फैलता, लेकिन संक्रमण होने पर मृत्यु दर काफी अधिक होती है। 2025 में अमेरिका के कई राज्यों में इसके मामलों की पुष्टि हुई है, खासकर डेयरी गायों और पोल्ट्री फार्म्स में। संक्रमित लोगों में तेज बुखार, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया जैसे लक्षण देखे गए हैं। इससे बचाव के लिए संक्रमित जानवरों से दूरी बनाना, मांस और अंडों को अच्छे से पकाना और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग जरूरी है। सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी बेहद अहम है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स