डिहाइड्रेशन से बचना है तो जानिए नींबू पानी पीने का सही तरीका।
गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने और शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए सबसे आसान और पसंदीदा ड्रिंक है नींबू पानी। पानी में नींबू, थोड़ा नमक और चीनी मिलाकर बनाया गया ये घोल न सिर्फ डिहाइड्रेशन से बचाता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। इसे पीने से शरीर तरोताजा महसूस करता है और दिमाग को भी सुकून मिलता है। साथ ही, यह गर्मी और उमस की वजह से होने वाली जलन से राहत दिलाने में भी मदद करता है। लेकिन ध्यान रखें, अगर नींबू पानी गलत समय पर पिया जाए तो इसके सारे फायदे नहीं मिल पाते।
नींबू पानी कब पीना चाहिए?
नींबू में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसी तरह, नींबू में एंटीऑक्सीडेंट और इलेक्ट्रोलाइट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ रखते हैं। इसीलिए गर्मियों में कमजोरी महसूस होने पर सबसे पहले नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं गर्मियों में नींबू पानी कब पीना चाहिए।
नींबू पानी पीने का सही समय क्या है:
* वजन कम करने के लिए खाली पेट: वजन घटाने और बॉडी डिटॉक्स के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर अंदर से साफ होता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। जिससे वजन तेजी से घटता है।
* लंच के बाद नींबू पानी: जिन लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या है, उन्हें लंच के बाद नींबू पानी पीना चाहिए। आप लंच के 30 मिनट बाद एक गिलास नींबू पानी पी सकते हैं।
* वर्कआउट के बाद नींबू पानी: वर्कआउट करने के बाद आप शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के लेवल को संतुलित करने के लिए नींबू पानी पी सकते हैं। इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है और थकान कम होती है।
















































































Leave Your Message