तेहरान से तेल खरीद पर अमेरिका का अल्टीमेटम, परमाणु वार्ता रद्द होने के बाद ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी। 

ईरान के साथ चल रही परमाणु वार्ता के स्थगित होने पर अमेरिका ने कड़ा रुख अपनाया है। वाशिंगटन ने तेहरान से तेल खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वार्ता के रद्द होने पर नाराजगी जताई और बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि यदि वार्ता फिर से शुरू नहीं होती, तो अमेरिका उन देशों पर प्रतिबंध लगा सकता है, जो ईरान से तेल खरीदते हैं। यह स्थिति ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर गंभीर विवाद की ओर इशारा करती है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान से तेल और पेट्रोकैमिकल उत्पादों की खरीद को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया और चेतावनी दी कि ईरान से ये उत्पाद खरीदने वाला कोई भी देश या व्यक्ति अब अमेरिका से कारोबार नहीं कर सकेगा। इस बीच, ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता के स्थगित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3 मई को होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता को रणनीतिक कारणों से पुनर्निर्धारित किया गया है। अब तक तीन दौर की वार्ता पूरी हो चुकी थी, जिनमें सकारात्मक रुख देखा गया था, और ईरान ने एक निष्पक्ष व स्थायी समझौते की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जताई थी। हालांकि, चौथे दौर की वार्ता रद्द कर दी गई, जिसका आयोजन रोम में होना था। इस बीच, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वे इस वार्ता में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं कर पाए हैं, लेकिन उम्मीद जताई है कि वार्ता निकट भविष्य में फिर से होगी।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स