भारत-पाक तनाव के बीच इमरान खान से मदद मांगने को मजबूर हुए पाक आर्मी चीफ और पीएम। 

भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति में बड़ा मोड़ आया है। पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मदद की गुहार लगाई है। सूत्रों के मुताबिक, चार पूर्व सैन्य अधिकारियों को इमरान खान के पास भेजा गया है ताकि वे PTI को सेना विरोधी गतिविधियों और सिंध में हो रहे प्रदर्शनों को रोकने के लिए मनाएं। यह घटनाक्रम इसलिए भी अहम है क्योंकि 2019 में पुलवामा हमले के बाद इमरान खान ने ISI प्रमुख रहते हुए आसिम मुनीर को समय से पहले हटा दिया था, जिससे दोनों के बीच गहरे मतभेद हो गए थे। अब वही आसिम मुनीर राजनीतिक हालात को संभालने के लिए इमरान खान से समर्थन मांगने को मजबूर हैं।

भारत के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से लिए गए कड़े राजनीतिक और सैन्य फैसलों ने पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति में उथल-पुथल मचा दी है। सिंध, कराची और लाहौर जैसे शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, सायरन सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं और बंकर बनाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता में डर का माहौल है। पाकिस्तान सरकार को आशंका है कि देश के भीतर, खासकर सिंध और PTI समर्थकों के बीच विद्रोह भड़क सकता है। इस डर के चलते सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जेल में बंद इमरान खान से मदद लेने का फैसला किया है, ताकि हालात को संभाला जा सके। भारत द्वारा सिंधु जल संधि रद्द किए जाने के बाद पाकिस्तान में यह आशंका और बढ़ गई है कि भारत किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स