शिरडी साईं बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान।
देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक शिरडी के साईं बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। जैसे ही यह खबर सामने आई, मंदिर प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत ही भारी पुलिस बल मंदिर परिसर में तैनात किया गया और सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने पूरे इलाके की सघन तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से देशभर में बम धमकी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के शिरडी स्थित प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी एक ईमेल के जरिए मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और मंदिर ट्रस्ट की सुरक्षा टीमों ने मिलकर मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। मंदिर ट्रस्ट के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि ईमेल मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई और तलाशी अभियान चलाया गया। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा यह मंदिर हमेशा हाई अलर्ट पर रहता है, और घटना के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।















































































Leave Your Message