पाकिस्तान में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग डर से घरों से भागे बाहर।
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई है। भूकंप के झटके कई शहरों में महसूस किए गए, जिससे लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकलकर खाली स्थानों की ओर भागते नजर आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि झटके तेज थे और घरों की दीवारें हिलती महसूस हुईं।
इससे पहले 30 अप्रैल 2025 को भी पाकिस्तान में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। लगातार आ रहे इन झटकों ने लोगों के मन में भय का माहौल बना दिया है इसी तरह, 3 मई 2025 को अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहां भूकंप की तीव्रता 4.3 और गहराई 15 किलोमीटर थी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील है, और भविष्य में भी ऐसे झटके आते रह सकते हैं।भूकंप विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने और आपातकालीन निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
















































































Leave Your Message