आखिर 'ऑपरेशन सिंदूर' का मतलब क्या है?
ऑपरेशन सिंदूर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिया गया एक ऐसा भावुक नाम है, जो कि देश की उन विधवाओं को समर्पित है जिनके पतियों ने पहलगाम में हुई आतंकवादियों द्वारा हुई हत्या का शिकार बने और उनके मांग का सिंदूर जब उजड़ा तो पूरा देश का दिल दहल गया। माननीय प्रधानमंत्री ने उसी दिन शपथ उठाई कि "हम पाकिस्तान को मिट्टी में मिला देंगे" और ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारतीय सेना ने इस मिशन को अंजाम दिया। यह न केवल एक सैन्य अभियान था, बल्कि शहीदों की शहादत और उनके परिवारों के दर्द का करारा जवाब था। भारत ने यह साबित कर दिया कि जब तक माताओं और बहनों की मांग में सिंदूर रहेगा, तब तक उनके लहू का बदला लिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया और आतंकवादियों को उनके घरों तक पहुंचकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई न केवल पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश थी, बल्कि यह भारतीय सेना की दृढ़ नायकता और देश की सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक भी थी।
हमारे वीर जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी मातृभूमि की रक्षा की, और देश के हर कोने में इस ऑपरेशन को लेकर गर्व और सम्मान की लहर दौड़ गई। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह दिखा दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा, और शहीदों के सम्मान में हर कदम उठाएगा।















































































Leave Your Message