पाकिस्तान ने किया सरेंडर, रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ बोले -'अगर भारत हमला रोके तो पाकिस्तान भी शांत रहेगा'।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने हाल ही में एक पाकिस्तानी टीवी चैनल और Bloomberg को दिए इंटरव्यू में भारत-पाक तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ युद्ध नहीं चाहता और न ही कोई उकसावे वाली कार्रवाई कर रहा है। उनका कहना था कि पाकिस्तान की सेना केवल अपनी जमीन की सुरक्षा कर रही है। आसिफ ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने पिछले दो हफ्तों से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह युद्ध की शुरुआत नहीं करेगा। उन्होंने भारत को संदेश देते हुए कहा कि अगर भारत सैन्य कार्रवाई बंद कर देता है, तो पाकिस्तान भी कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। लेकिन अगर भारत की ओर से हमला होता है, तो पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा और उसका जवाब जरूर देगा। इस बयान को भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव में एक संभावित कूटनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान ने अपनी स्थिति "रक्षात्मक" बताई है, न कि "आक्रामक"।
बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चीन ने चिंता जताई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत की सैन्य कार्रवाई को चीन "दुखद" मानता है और वह मौजूदा हालात को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। प्रवक्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों चीन के पड़ोसी हैं, और चीन चाहता है कि दोनों देश संयम बरतें। साथ ही चीन ने आतंकवाद का विरोध करते हुए सभी पक्षों से अपील की है कि वे शांति और स्थिरता बनाए रखें और किसी भी ऐसे कदम से बचें जो हालात को और बिगाड़ सकते हैं। चीन ने जोर देकर कहा कि बातचीत और कूटनीतिक रास्ते से ही समाधान निकाला जाना चाहिए। भारत ने बुधवार की रात करीब 1 बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बड़ी सैन्य कार्रवाई की। यह ऑपरेशन कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई में कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और तबाह कर दिया। इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य भी शामिल हैं। यह भारत की ओर से की गई एक बड़ी जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।
















































































Leave Your Message