टीम इंडिया को लगने वाला है बड़ा झटका: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का बना रहे है मन।
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने यह फैसला चयनकर्ताओं को बता दिया है, हालांकि अभी तक उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। चयनकर्ता उन्हें फैसले पर पुनर्विचार का मौका देना चाहते हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने भी कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। रोहित ने यह फैसला इंग्लैंड के आगामी दौरे से पहले लिया, जहां 20 जून से भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। गौरतलब है कि दोनों खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। अब ROKO (रोहित और कोहली) की जोड़ी केवल वनडे और आईपीएल में ही खेलती नजर आएगी।
विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक कुल 123 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें 9230 रन उन्होंने बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी की औसत 46.9 है। वहीं उनका सर्वाधिक स्कोर 254 नॉट आउट है. विराट कोहली ने टेस्ट करियर में अब तक कुल 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने कुल 1027 चौके और 30 छक्के लगाए हैं।
















































































Leave Your Message