कब्ज से लेकर ग्लोइंग स्किन तक – भीगी किशमिश के जाने फायदे।

किशमिश का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन कई लोग इसका सही तरीका नहीं जानते। आमतौर पर लोग किशमिश को सूखा ही खा लेते हैं, जबकि इसे भिगोकर खाना ज्यादा लाभकारी माना जाता है। भिगोई हुई किशमिश शरीर को ठंडक देती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। खासतौर पर गर्मियों में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि किशमिश की तासीर गर्म होती है और भिगोकर खाने से उसका प्रभाव संतुलित हो जाता है। भीगी हुई किशमिश को सुबह खाली पेट खाना सबसे अच्छा होता है। इसे रात भर पानी में भिगोकर रखने के बाद, आप सुबह किशमिश खा सकते हैं और पानी भी पी सकते हैं। यह प्रक्रिया आपके शरीर को कई लाभ प्रदान कर सकती है। आइए जानते हैं कि भिगोई हुई किशमिश खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

 भीगी किशमिश खाने के फायदे:

1 पाचन में सुधार:
भीगी किशमिश फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।

2 खून की सफाई:
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं, जिससे खून साफ होता है और त्वचा भी निखरती है।

3 खून की कमी में फायदेमंद:
आयरन से भरपूर किशमिश एनीमिया (खून की कमी) से लड़ने में मदद करती है। महिलाओं के लिए खासतौर पर लाभदायक।

4 इम्यूनिटी बढ़ाती है:
इसमें विटामिन B और C होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

5 हड्डियों को मज़बूती:
किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है।

6 ऊर्जा का अच्छा स्रोत:
सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है और थकान कम महसूस होती है।

7 दिल के लिए लाभदायक:
भीगी किशमिश शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है और दिल को हेल्दी बनाए रखती है।

8 त्वचा और बालों में निखार:
किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स त्वचा को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाते हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स