तनाव भरे माहौल में पाकिस्तान ने दिखाई नरमी, भारत को सौंपा गलती से सीमा पार करने वाला जवान।
बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के जवान कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ, जो 23 अप्रैल 2025 को ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे, अब 20 दिनों बाद भारत लौट आए हैं। पाकिस्तान की सेना ने उन्हें उस वक्त हिरासत में लिया था, जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था। हाल ही में भारत के "ऑपरेशन सिंदूर" से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ, परन्तु इसका पीके शॉ की रिहाई पर कोई असर नहीं पड़ा। उनकी वापसी अटारी-वाघा बॉर्डर से हुई और बीएसएफ ने इस पर प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी।
बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ, जो पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर से गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे, अब सुरक्षित भारत लौट आए हैं। वे पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। उनकी रिहाई के लिए उनकी पत्नी रजनी साहू ने चंडीगढ़ जाकर बीएसएफ अधिकारियों से मुलाकात की थी और लगातार प्रयास किए। इस घटनाक्रम के बीच भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में काफी तनाव देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत ने "ऑपरेशन सिंदूर" चलाकर पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इस जवाबी कार्रवाई से दोनों देशों के बीच हालात और बिगड़ गए, हालांकि पीके शॉ की रिहाई पर इसका कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा।















































































Leave Your Message