तिरुपति बालाजी मंदिर में IPL टीम के मालिक ने चढ़ाए 3.63 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण। 

तिरुपति में कहते हैं कि श्रद्धा का कोई मोल नहीं होता, और जब कोई भक्त अपने भगवान पर विश्वास करता है, तो वह अपना सब कुछ समर्पण करने के लिए तैयार हो जाता है। हाल ही में, कोलकाता के एक श्रद्धालु ने भगवान को करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण दान किए हैं, जो अब मंदिर में चर्चा का विषय बन गए हैं। इस दानवीर का नाम है संजीव गोयनका, जो IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक हैं। इस सीजन में LSG की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 11 मैचों में से केवल 5 में जीत हासिल की है, जबकि 6 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

संजीव गोयनका ने शुक्रवार को भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 3.63 करोड़ रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण दान किए। इनमें 5.2 किलोग्राम हीरे और रत्न जड़े आभूषण शामिल हैं। उन्होंने अपनी मंदिर दर्शन की फोटोज भी अपने एक्स (Twitter) हैंडल पर साझा की। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित है और भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। तिरुमाला का यह मंदिर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं और अपनी आस्था दिखाते हुए दान करते हैं। यहां का तिरुपति लड्डू प्रसाद भी बहुत प्रसिद्ध है। मंदिर का संचालन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) द्वारा किया जाता है। मंदिर प्रबंधन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आभूषण शुक्रवार को तिरुमाला के रंगनायकुला मंडपम में टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी को सौंपे गए।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स