पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ भारत का मजबूत रुख, सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल करेंगे UNSC दौरा। 

भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्यों और प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे। इन प्रतिनिधिमंडलों का उद्देश्य भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दुनियाभर में प्रचारित करना है। इनमें विभिन्न दलों के सांसद शामिल हैं, जिनमें कांग्रेस से शशि थरूर, बीजेपी से रविशंकर प्रसाद, जेडीयू से संजय कुमार झा, बीजेपी से बैजयंत पांडा, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी से सुप्रिया सुले, और शिवसेना से श्रीकांत एकनाथ शिंदे शामिल हैं। ये डेलिगेशन पाकिस्तान के आतंकवादियों को पनाह देने के दावे को उजागर करेंगे और दुनिया को पुख्ता सबूतों के साथ बताएंगे कि पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन दे रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को समाप्त करने के लिए भारत ने लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन के दौरान पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान लगातार दावा कर रहा है कि उसने आतंकवाद को समाप्त कर दिया है, लेकिन भारत अब इस झूठ को बेनकाब करने के लिए इस बात के पुख्ता सबूत पेश करेगा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है और उन्हें भारत के खिलाफ इस्तेमाल करता है। ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद लॉन्च किया गया था, जिसमें 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद, 7 मई को भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। पाकिस्तान ने भारत पर बेकसूर लोगों और मस्जिदों को निशाना बनाने का आरोप लगाया, लेकिन भारतीय सेना ने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य सिर्फ आतंकवाद को खत्म करना था और आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स