कोविड-19 की देश में वापसी: एक्टिव केस 250 के पार, सरकार ने टेस्टिंग और ट्रैकिंग बढ़ाने के दिए निर्देश। 

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। बीते कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और आम जनता दोनों की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 19 मई 2025 तक भारत में 257 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें ज़्यादातर केस जेएन.1 वेरिएंट के हैं, जो इस समय एशियाई देशों में तेजी से फैल रहा है। केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां 69 केस सामने आए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी संक्रमण के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि अस्पतालों में टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट के इंतेज़ाम मजबूत किए जाएं।

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव और लोगों की लापरवाही इस नए उछाल की वजह बन सकती है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना, सैनिटाइज़र का उपयोग, और सामाजिक दूरी जैसे उपाय फिर से जरूरी हो गए हैं। स्कूल, ऑफिस और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने की सिफारिश की गई है। सरकार ने राज्यों से यह भी कहा है कि वे टीकाकरण अभियान को दोबारा तेज करें, खासतौर पर बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए। साथ ही कोविड से जुड़ी फर्जी खबरों और अफवाहों से बचने के लिए लोगों को केवल सरकारी और प्रमाणिक स्रोतों से जानकारी लेने की सलाह दी गई है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कोविड मामलों में इजाफा देखा जा रहा है, जिससे आने-जाने की उड़ानों और यात्राओं पर भी असर पड़ सकता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स