'जापानी बाबा वेंगा' की डरावनी भविष्यवाणी: जुलाई 2025 में जापान, ताइवान और इंडोनेशिया पर मंडरा रहा है सुनामी का खतरा।
जापानी मंगा कलाकार और कथित भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी, जिन्हें आज 'जापानी बाबा वेंगा' कहा जाता है, ने अपनी पुस्तक "The Future I Saw" में कई ऐसी घटनाओं की भविष्यवाणी की थी जो बाद में सच साबित हुईं — जैसे 2011 की जापान सुनामी, वैश्विक महामारी, और एशिया में भूकंप व आग की घटनाएं। अब उनकी जुलाई 2025 को लेकर की गई भविष्यवाणी ने दुनिया में चिंता बढ़ा दी है। किताब के अनुसार, जापान के दक्षिणी सागर में समुद्र उबलने लगेगा और एक ज्वालामुखी फटने से भीषण सुनामी आएगी, जो जापान, ताइवान और इंडोनेशिया को प्रभावित कर सकती है। यह आपदा 2011 की फुकुशिमा सुनामी से भी ज्यादा विनाशकारी हो सकती है। 1999 में प्रकाशित इस पुस्तक को पहले एक काल्पनिक रचना माना गया था, लेकिन बाद में हुई घटनाओं ने इसे एक रहस्यमय चेतावनी में बदल दिया। किताब में आपदाओं की तारीखें, प्राकृतिक और मानव-निर्मित घटनाएं, और कलात्मक रूप में प्रस्तुत चेतावनियां शामिल हैं।
जुलाई 2025 की संभावित सुनामी को लेकर रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी ने पर्यटन उद्योग पर भी असर डाला है। डर के चलते जापान यात्रा की बुकिंग में 50% तक की गिरावट देखी गई है, यहां तक कि ईस्टर हॉलीडे जैसी पीक सीज़न में भी। कई पर्यटक मानते हैं कि तात्सुकी की पिछली भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, इसलिए सतर्क रहना ज़रूरी है। वैज्ञानिकों की माने तो भले ही ये भविष्यवाणियां वैज्ञानिक आधार पर न हों, लेकिन जापान और ताइवान के आसपास भूकंपीय और ज्वालामुखीय गतिविधियों में हाल के दिनों में हलचल दर्ज की गई है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
















































































Leave Your Message