भारत से पराजय के बाद बौखलाई पाक सेना ने खोया नियंत्रण, अपने ही बच्चों पर बरसाए ड्रोन से बम। 

भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान की सेना की बौखलाहट अब खतरनाक रूप लेती जा रही है। इसकी ताजा मिसाल खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान में देखने को मिली, जहां पाकिस्तानी आर्मी ने अपने ही देश में ड्रोन हमला कर दिया। इस हमले में 4 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बच्चों और महिलाओं समेत 38 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है। जनता सेना की इस क्रूरता पर सवाल उठा रही है।

पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान में देर रात रिहायशी इलाकों को ड्रोन से निशाना बनाकर बमबारी की, जब मासूम बच्चे और महिलाएं गहरी नींद में थे। इस हमले में 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 38 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सेना ने जानबूझकर नागरिक इलाकों को टारगेट किया। हमले के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। लोग पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर के खिलाफ जमकर नाराजगी जता रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि भारत से मिली नाकामी की बौखलाहट में अब पाक सेना अपने ही लोगों को निशाना बना रही है। यह हमला पाकिस्तानी सेना की अमानवीय सोच और असफल रणनीतियों को उजागर करता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स