दो सीजन, पांच बाउंड्री ओपनिंग यशस्वी जायसवाल बने आईपीएल में नया कीर्तिमान रचने वाले पहले खिलाड़ी।
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ समाप्त किया। इस मैच में ओपनर यशस्वी जायसवाल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में केवल दूसरी बार देखने को मिला है। यशस्वी का यह सीजन शानदार रहा, जहां उन्होंने 14 मैचों में 43 की औसत से कुल 559 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक जड़े और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन रहा।
यशस्वी जायसवाल आईपीएल के 18 साल के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग सीज़न (2023 और 2025) में पांच बार पारी की शुरुआत बाउंड्री लगाकर की। इस खास उपलब्धि के साथ उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, सुनील नारायण और फिल सॉल्ट को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अधिकतम चार बार ऐसा किया है। आईपीएल 2025 में यशस्वी ने RCB के खिलाफ सिक्स और पंजाब, केकेआर व CSK के खिलाफ चौका लगाकर पारी की शुरुआत की थी। अब तक यशस्वी ने आईपीएल में 66 पारियों में 34.38 की औसत और 152.86 के स्ट्राइक रेट से 2166 रन बनाए हैं। उन्होंने 15 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं, साथ ही 258 चौके और 92 छक्के भी जड़े हैं, जो उनके आक्रामक खेल का प्रमाण हैं।
















































































Leave Your Message