अमेरिका में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर करी हत्या, संदिग्ध ने 'FREE PALESTINE' के नारे लगाकर फैलाई दहशत।
दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों में से एक, वाशिंगटन डीसी में बुधवार शाम एक चौंकाने वाली घटना घटी। यहूदी म्यूजियम के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस स्थान के बेहद करीब हुई जहां FBI का फील्ड ऑफिस भी स्थित है। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने इस हमले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध हमलावर को म्यूजियम के बाहर टहलते हुए देखा गया था, और गिरफ्तारी के समय वह "Free Palestine" के नारे लगा रहा था। इजरायली दूतावास के प्रवक्ता ताल नैम ने कहा कि यह घटना एक कार्यक्रम के दौरान हुई और उन्हें भरोसा है कि अमेरिकी कानून एजेंसियां हमलावर को न्याय दिलाएंगी। FBI प्रमुख काश पटेल ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह अपनी टीम के साथ मिलकर जानकारी जुटा रहे हैं और पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस हमले ने अमेरिका में इजरायली प्रतिनिधियों और यहूदी समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने कहा कि यह हमला यहूदियों के खिलाफ नफरत की एक गंदी हरकत है। उन्हें भरोसा है कि अमेरिका इस मामले में सख्त कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि इजरायल अपने लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा मजबूत तरीके से काम करता रहेगा।
















































































Leave Your Message