क्रिकेट मैदान पर भिड़े खिलाड़ी: बांग्लादेश-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट में जमकर हुई हाथापाई। 

क्रिकेट मैदान पर एक बार फिर विवाद देखने को मिला, जब 28 मई 2025 को बांग्लादेश में खेले जा रहे एक इमर्जिंग टेस्ट मैच के दौरान साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने बल्लेबाज को हेलमेट से पकड़कर खींचा, जिसके जवाब में बल्लेबाज ने बैट उठाकर हमला करने की कोशिश की। अंपायर ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह लड़ाई नेशनल टीम के खिलाड़ियों के बीच नहीं, बल्कि इमर्जिंग प्लेयर्स के बीच हुई। वहीं, साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम 11 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होने वाली है।

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे 4 दिवसीय इमर्जिंग टेस्ट मैच में दूसरे दिन (28 मई 2025) बड़ा विवाद देखने को मिला। शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के 105वें ओवर में बांग्लादेश के 10वें नंबर के बल्लेबाज मोंडोल ने साउथ अफ्रीका के ऑफ स्पिनर त्शेपो एनटुली की गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद गेंदबाज और बल्लेबाज के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। एनटुली ने गुस्से में बल्लेबाज को धक्का दिया और हेलमेट की ग्रिल पकड़कर दो बार खींचा। जवाब में बल्लेबाज ने भी बैट हवा में उठाया। अंपायर और बाकी खिलाड़ी बीच-बचाव के लिए दौड़े, लेकिन मामला तब तक काफी बढ़ चुका था। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मैच में बांग्लादेश ने अच्छी बल्लेबाज़ी की और निचले क्रम के खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स