ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान के 28 ठिकानों को तबाह किया, डोज़ियर से बड़ा खुलासा।
भारत के ऑपरेशन सिंदूर को बहुत सफल माना गया है। इस मिशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में कई आतंकी ठिकानों को खत्म किया। अब पाकिस्तान के एक दस्तावेज़ (डोजियर) से पता चला है कि भारत ने जितना बताया था, उससे भी ज़्यादा नुकसान पाकिस्तान को हुआ। भारत ने सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाया, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से भारत पर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने रोक दिया। जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस भी तबाह कर दिए। पाकिस्तान अब तक कहता रहा कि भारत ने 20 जगहों पर हमला किया, लेकिन डोजियर से पता चला है कि असल में भारत ने 28 जगहों को निशाना बनाया था। इनमें पेशावर, सिंध, झांग, गुजरांवाला जैसे बड़े शहर शामिल हैं।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इनमें नूर खान, रफीकी, मुरीदके, सियालकोट, सरगोधा और पसरुर जैसे कुल 11 एयरबेस शामिल थे। सैटेलाइट कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने कुछ तस्वीरें जारी की थीं, जिनसे इन ठिकानों पर हुए नुकसान की पुष्टि हुई।भारत ने बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेनिंग सेंटर समेत 9 आतंकी ठिकानों पर भी हमला किया। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इस पूरे ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। जब पाकिस्तानी सेना ने भी इसमें दखल देना शुरू किया, तब ऑपरेशन और बड़ा हो गया और भारतीय सेना ने कई और ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की।
















































































Leave Your Message