ट्रंप की सरकार से 129 दिन बाद एलन मस्क का इस्तीफा, खर्च और टैक्स बिल को बताया 'शर्मनाक' – क्या अब टूट गया भरोसा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मशहूर उद्योगपति एलन मस्क के बीच अब पहले जैसा रिश्ता नहीं रह गया है। मस्क, जो पहले ट्रंप के करीबी माने जाते थे, अब उनकी नीतियों की खुलकर आलोचना कर रहे हैं। हाल ही में मस्क ने एक टैक्स और खर्च से जुड़े बिल को लेकर ट्रंप की कड़ी आलोचना की। एक्स (पहले ट्विटर) पर उन्होंने इस बिल को ‘घिनौना और शर्मनाक’ बताया, जबकि ट्रंप इसे ‘शानदार बिल’ कह चुके हैं। मस्क का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप खुद सीनेट में इस बिल को पास कराने की कोशिश कर रहे हैं। यह बिल पहले ही प्रतिनिधि सभा से पास हो चुका है। मस्क ने लिखा, “अब और सहन नहीं होता। जो लोग इस बिल का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। 

एलन मस्क ने पिछले हफ्ते सरकार में 129 दिन काम करने के बाद व्हाइट हाउस और अपने बनाए विभाग "Department of Government Efficiency (DOGE)" से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अचानक पद छोड़कर फिर से अपने बिजनेस पर ध्यान देने का फैसला किया। ये ट्रंप सरकार से उनकी पहली खुली नाराजगी मानी जा रही है। मस्क का कार्यकाल 31 मई को खत्म हुआ। हालांकि, ट्रंप ने कहा कि मस्क हमेशा उनके साथ रहेंगे और आगे भी मदद करेंगे। इस बीच मस्क ने सरकार के एक टैक्स और खर्च से जुड़े बिल की कड़ी आलोचना की और इसे ‘घृणित’ और ‘शर्मनाक’ कहा। जवाब में व्हाइट हाउस ने मस्क की आलोचना को राजनीति से प्रेरित और गलत बताया। सरकार का कहना है कि यह बिल आम जनता की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स