डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान, अफगानिस्तान समेत 12 देशों के नागरिकों पर अमेरिका में प्रवेश पूरी तरह बंद, सुरक्षा और विदेश नीति के आधार पर लिया गया फैसला।

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की सुरक्षा के मद्देनज़र एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अफगानिस्तान, ईरान समेत कुल 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इन देशों में आतंकवाद और अन्य खतरों के चलते यह कदम उठाया गया है। प्रतिबंधित देशों में अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। इसके अलावा बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने कुछ देशों के लोगों पर अमेरिका में आने पर रोक इसलिए लगाई है क्योंकि इससे देश की सुरक्षा, विदेश नीति और आतंकवाद से लड़ने में मदद मिलेगी। ट्रंप का कहना है कि कुछ लोग वीजा खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रुक जाते हैं, जो गलत है। यह नया नियम 9 जून से लागू होगा। ये पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा फैसला लिया है। इससे पहले 2017 में भी उन्होंने कुछ मुस्लिम देशों के लोगों पर बैन लगाया था। उस समय बहुत सारे लोग अमेरिका नहीं आ सके थे और कुछ को बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा था। उस समय भी ट्रंप सरकार ने अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे लोगों को बाहर निकाला था।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स