दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर पीएम मोदी ने लहराया तिरंगा, चिनाब ब्रिज का उद्घाटन कर जम्मू-कश्मीर को दी ऐतिहासिक सौगात।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे। इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान पीएम ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल 'चिनाब ब्रिज' का उद्घाटन किया और निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों और कामगारों से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की। इसके बाद उन्होंने इसी ट्रैक पर बने देश के पहले केबल-स्टे ब्रिज 'अंजी ब्रिज' का भी लोकार्पण किया, जो इंजीनियरिंग की दृष्टि से एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ये दोनों पुल न केवल कश्मीर घाटी को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ने का काम करेंगे, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई रफ्तार देंगे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन सेवा से अब जम्मू से श्रीनगर का सफर मात्र 3 घंटे में पूरा हो सकेगा, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। इस ऐतिहासिक दौरे पर प्रधानमंत्री ने ₹46,000 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर यह संदेश दिया कि सरकार जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह दौरा सिर्फ विकास योजनाओं का उद्घाटन नहीं, बल्कि कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम है।















































































Leave Your Message