जापान के मून मिशन को बड़ा झटका, ‘रेसिलिएंस’ लैंडर लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त। 

जापान की कंपनी आईस्पेस का निजी चंद्र लैंडर शुक्रवार को चंद्रमा पर उतरने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडर से संपर्क कई घंटे बाद भी नहीं हो सका, जिससे मिशन को विफल घोषित कर दिया गया। लॉन्च कंट्रोलर्स ने संपर्क बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई संदेश नहीं मिलने पर मिशन समाप्त कर दिया। अंतरिक्ष यान के मिनी रोवर के साथ चंद्रमा पर उतरने से दो मिनट पहले ही संचार बंद हो गया थे। उससे पहले तक ऐसा लग रहा था कि चंद्रमा की कक्षा से उतरने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। आईस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक ताकेशी हाकामादा ने मिशन में योगदान देने वाले सभी लोगों से माफी मांगी। यह आईस्पेस का दूसरा चंद्र मिशन था। कंपनी का चंद्रमा पर पहुंचने का पहला प्रयास भी दो साल पहले विफल रहा था जिसके बाद इसके लैंडर का नाम ‘रेसिलिएंस’ रखा गया था। 

‘रेसिलिएंस’ चंद्रमा की धूल इकट्ठा करने के लिए फावड़े के साथ एक रोवर ले गया था, साथ ही चंद्रमा की धूल से भरी सतह पर रखने के लिए एक स्वीडिश कलाकार द्वारा बनाए गए लाल रंग के खिलौने वाला घर भी मिशन में शामिल था। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि दोनों मिशन एक ही समस्या के कारण असफल हुए। हाकामादा ने संवाददाताओं से कहा, “यह दूसरी बार है जब हम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने में विफल रहे हैं, इसलिए इसे गंभीरता से लेना होगा।” उन्होंने आगे बताया कि कंपनी भविष्य में और अधिक चंद्र मिशनों पर काम जारी रखेगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स