गाजियाबाद से सीएम रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, जांच जारी। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी श्लोक त्रिपाठी को दिल्ली पुलिस की नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास वकालत की डिग्री है और उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि उसने यह धमकी नशे की हालत में दी थी। आरोपी पारिवारिक विवादों से परेशान था, क्योंकि उसकी पत्नी झगड़ा कर उसे छोड़ चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान श्लोक सहयोग नहीं कर रहा और बार-बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। इस मामले की सूचना गाजियाबाद पुलिस को एक फोन कॉल के जरिए मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

गुरुवार (5 जून) रात लगभग 11 बजे गाजियाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली, जिसमें एक अनजान शख्स ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। कॉल मिलने पर गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और कॉलर का पता लगाने लगी। हालांकि, कॉलर ने तुरंत फोन बंद कर दिया था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया। पुलिस ने पूरे शुक्रवार और शनिवार (7 जून) को लगातार जांच और सर्च जारी रखी और अंततः आरोपी तक पहुंच गई। जांच में पता चला कि धमकी देने वाला कॉलर गाजियाबाद के कोतवाली थाना इलाके से था। दोनों पुलिस बलों ने मिलकर कार्रवाई की। अभी आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि उसकी धमकी के पीछे की मंशा और कारणों का पता लगाया जा सके।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स