हड्डियों और पैरों में दर्द क्यों होता है? जानिए जरूरी विटामिन्स की कमी और उसका इलाज।
हड्डियों और पैरों में दर्द बहुत परेशान कर सकता है, खासकर रात के समय जब ये दर्द बढ़ जाता है तो नींद लेना भी मुश्किल हो जाता है। इसकी एक बड़ी वजह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों और विटामिन्स की कमी हो सकती है। हड्डियों के लिए सबसे जरूरी होते हैं विटामिन डी और कैल्शियम। जब ये दोनों चीजें शरीर में कम हो जाती हैं, तो हड्डियों में दर्द शुरू हो जाता है। इसके अलावा, अगर शरीर में विटामिन B12 या आयरन की कमी हो जाए, तो पैरों में जलन, दर्द या ऐंठन (क्रैम्प्स) भी हो सकती है। इसलिए, हड्डियों और पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए इन जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स को खाने में शामिल करना बहुत जरूरी है।
हड्डियों और पैरों में दर्द किस विटामिन की कमी से होता है?
जिन लोगों को बिना किसी बात के लंबे समय से ये समस्या हो रही है उन्हें एक बार विटामिन डी और कैल्शियम का टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए। ये दोनों पोषक तत्व आपस में जुड़े हैं। क्योंकि विटामिन डी को अवशोषित करने के लिए कैल्शियम का बैलेंस होना जरूरी है। डॉक्टर आपको इसके सप्लीमेंट्स दे सकते हैं। इसके अलावा विटामिन बी12 और आयरन की भी जांच करवा लें।
हड्डियों और पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स कैसे लें?
* विटामिन D के लिए क्या खाएं:
विटामिन डी के लिए आप अंडा, पनीर, गाय का दूध, दही और दूसरे डेयरी उत्पाद खा सकते हैं। प्लांट बेस्ड फूड्स (जैसे सोया मिल्क) भी फायदेमंद हैं। इसके अलावा रोज सुबह कम से कम 20-30 मिनट धूप में जरूर बैठें।
* कैल्शियम के लिए क्या खाएं:
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोज 1 गिलास दूध पिएं। साथ ही दही, पनीर और अंडे को अपने खाने में शामिल करें। संतरा, हरी पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक), और मेवे (जैसे बादाम) भी बहुत फायदेमंद हैं।
* विटामिन B12 के लिए क्या खाएं:
विटामिन B12 के लिए आप अंडा, दूध, पनीर, मछली और मीट खा सकते हैं। साथ ही फोर्टिफाइड अनाज (जिनमें विटामिन B12 मिलाया गया हो) और प्लांट बेस्ड मिल्क जैसे सोया मिल्क का भी सेवन करें।
*आयरन के लिए क्या खाएं:
आयरन की कमी को दूर करने के लिए रोज सुबह भीगी हुई किशमिश खाएं। साथ ही पालक, ब्रोकली, चुकंदर और दूसरी हरी सब्जियां डाइट में जरूर शामिल करें। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होगी और कमजोरी भी दूर होगी।
















































































Leave Your Message