रात के अंधेरे में रूस का कहर: यूक्रेन पर 479 ड्रोन और 20 मिसाइलों से किया हमला, मची तबाही। 

रूस-यूक्रेन युद्ध में हालात और भी तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया है कि रूस ने रविवार रात को युद्ध के दौरान अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। इस हमले में 479 ईरानी-निर्मित शहीद ड्रोन और 20 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। हमले का मुख्य निशाना यूक्रेन के मध्य और पश्चिमी क्षेत्र थे। वायु सेना के अनुसार, यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने सतर्कता दिखाते हुए 277 ड्रोन और 19 मिसाइलों को आसमान में ही नष्ट कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केवल 10 ड्रोन या मिसाइलें ही अपने लक्ष्य तक पहुंच सकीं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इस हमले से नागरिक इलाकों, ऊर्जा ढांचों और सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय ने इसे रूस की रणनीतिक विफलता बताते हुए कहा है कि देश की सुरक्षा प्रणाली पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब जी7 सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं और पश्चिमी देशों से यूक्रेन को अतिरिक्त समर्थन की उम्मीद की जा रही है। रूस का यह कदम वैश्विक स्तर पर एक बार फिर उसकी आक्रामक रणनीति को उजागर करता है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस आमतौर पर रात के समय हवाई हमले करता है, क्योंकि अंधेरे में ड्रोन की पहचान मुश्किल होती है। रूस ने तीन वर्षों से अधिक समय से चल रही इस जंग में बार-बार ईरानी शाहिद ड्रोन के जरिए यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में अब तक 12,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। हालांकि, रूस का दावा है कि वह केवल सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाता है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत तस्वीर दिखा रही है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स