मोदी सरकार के 11 साल पूरे: बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज देशभर में एकसाथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, गिनाएंगे केंद्र सरकार की नीतियां और उपलब्धियां। 

मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी आज विशेष प्रचार अभियान चला रही है। इस अवसर पर देश के सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में सुबह 10:45 बजे मीडिया से संवाद करेंगे। इस दौरान वे मोदी सरकार की 11 वर्षों की प्रमुख योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यों और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख पर प्रकाश डालेंगे। बीजेपी का यह कदम जनता को सरकार के कामकाज की जानकारी देने और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। पार्टी के मुताबिक, मोदी सरकार के इन 11 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मंचों पर अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर आज बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की राजनीति की दिशा और संस्कृति बदल दी है। अब भारत आतंकियों को घर में घुसकर मारता है, जैसे 'ऑपरेशन सिंदूर' में हुआ।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स