ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिकी झंडा जलाने वालों को मिले एक साल की सजा, प्रदर्शनकारियों को कहा 'जानवर। 

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेशन नीतियों के खिलाफ विरोध तेज़ हो गया है, खासकर लॉस एंजिल्स में। इस दौरान ट्रंप प्रदर्शनकारियों पर भड़क उठे और अमेरिकी झंडा जलाने वालों की तुलना 'जानवरों' से की। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों को कड़ी कार्रवाई और सजा का सामना करना पड़ सकता है। ट्रंप ने कहा कि विरोध में लोग दूसरे देशों के झंडे लहरा रहे हैं, जबकि अमेरिकी झंडे को जला रहे हैं। उन्होंने झंडा जलाने को आपराधिक कृत्य मानते हुए इसके लिए एक साल की जेल का प्रावधान लाने की संभावना जताई। यह बयान उन्होंने फोर्ट ब्रैग में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में दिया।

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेशन नीतियों के खिलाफ लॉस एंजिल्स में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट) की छापेमारी के खिलाफ 6 जून 2025 से शुरू हुए इन प्रदर्शनों के दौरान कई स्थानों पर हिंसा, सड़कों की नाकाबंदी और अमेरिकी झंडा जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप प्रदर्शनकारियों पर भड़क गए। उन्होंने झंडा जलाने वालों को "जानवर" कहा और कहा कि ऐसे लोगों को कम से कम एक साल की जेल की सजा मिलनी चाहिए। ट्रंप ने यह भी कहा कि इन तत्वों को कुछ नेताओं का समर्थन प्राप्त है, जिसमें कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूज़ॉम भी शामिल हैं। प्रदर्शनों के बढ़ते तनाव को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने लॉस एंजिल्स में 4,000 नेशनल गार्ड और 700 मरीन तैनात किए हैं, जिससे संघीय हस्तक्षेप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गवर्नर न्यूज़ॉम ने इसे कैलिफोर्निया की संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। ट्रंप ने आगे कहा कि वह अमेरिकी झंडा जलाने को आपराधिक कृत्य घोषित करने के लिए सीनेटरों के साथ काम कर रहे हैं और यह भी जांच करवा रहे हैं कि इन विरोध प्रदर्शनों को फंड कौन कर रहा है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स