छुहारे से बढ़ेगी ताकत, इम्युनिटी और एनर्जी – जानिए हेल्दी सेवन के 3 बेहतरीन तरीके।

आजकल ज्यादातर लोग सेहत से ज्यादा स्वाद के लिए खाना खाते हैं। ऐसे खाने में अकसर ऐसी चीज़ें होती हैं जो स्वाद में तो अच्छी लगती हैं, लेकिन शरीर को अंदर से कमजोर बना देती हैं। इससे न तो पोषण मिलता है और न ही ताकत। नतीजा ये होता है कि दिनभर थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। अगर आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो खाने में पोषक चीज़ें जरूर शामिल करें। ऐसी चीजें जो शरीर को ताकत और एनर्जी दें। ड्राई फ्रूट्स, खासतौर पर छुहारा (सूखा खजूर), ऐसी ही एक चीज़ है। छुहारे में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और दिनभर एनर्जेटिक रखते हैं।

ताकत के लिए कैसे खाएं छुहारा?

दूध में भिगोकर खाएं छुहारा- शरीर को ताकतवर बनाने के लिए छुहारा दूध में भिगोकर खाना चाहिए। इससे आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। छुहारा खाने का ये अच्छा तरीका है। छुहारा थोड़ी देर दूध में भिगो दें और फिर इसे उबाल लें। इससे शरीर को भरपूर ताकत मिलेगी। छुहारा वाला दूध बनाने के लिए 4 छुहारों को काट लें और बीज निकाल दें। अब इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर एक गिलास दूध में डाल दें। दूध को अच्छी तरह से उबाल लें। अब दूध को छुहारे के साथ चबाते हुए पी लें। इस तरह छुहारा खाने से शरीर में ताकत आने लगेगी और सारी कमजोरी दूर हो जाएगी। रोजाना छुहारा खाने से आयरन की कमी दूर होती है।

छुहारे की खीर- अगर आपको दूध में डालकर छुहारा खाना पसंद नहीं है तो इसकी खीर भी बना सकते हैं। छुहारा खीर बनाने के लिए आपको करीब 5-6 छुहारे लेने होंगे और इनके बीज निकाल लें। अब छुहारा को टुकड़ों में काट लें। 2-3 कप दूध में मखाने का पाउडर डालें और इसमें छुहारा डाल देंय़ इससे नेचुरली मिठास आ जाएगी और ये खीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेगी। अगर खीर को और मीठा बनाना है तो इसमें शहद मिला सकते हैं।

छुहारे की चटनी- छुहारे की चटनी भी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। इसे बनाना भी आसान है। आपको 5-6 छुहारे गर्म पानी में भिगोने होंगे। इसके बाद छुहारों की गुठली निकाल दें। इसमें सेंधा नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर ग्राइंड कर लें। तैयार है हेल्दी और सुपर टेस्टी छुहारे की चटनी। इसे आप किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स